स्व-गणना हेतु नपा अध्यक्ष शमशाद अहमद के आवास पर पहुंची टीम

कैराना में जनगणना अभियान तेज, टीम ने पोर्टल पर दर्ज की जानकारी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जनगणना टीम ने नगरपालिका परिषद कैराना के चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी के आवास पर पहुंचकर स्व-गणना का कार्य किया। नपा अध्यक्ष ने आमजन से जनगणना कार्य में बढ-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। 

एक दिन पूर्व प्रदेशभर में स्व-गणना का कार्य शुरू हो गया है। इसी के मद्देनजर स्वगणना कार्य के दूसरे दिन शुक्रवार को टीम कस्बे के जनगणना अधिकारी/ईओ समीर कुमार कश्यप के निर्देश पर नगरपालिका परिषद कैराना के चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी के जेर अंसारियान स्थित आवास पर पहुंची। जहां पर टीम ने चेयरमैन के आवास से जुड़ी जानकारियां पोर्टल पर दर्ज की। नपा अध्यक्ष ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें सभी सही-सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

उन्होंने आमजन से जनगणना कार्य में पूर्ण निष्ठां व जिम्मेदारी के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। इस दौरान जनगणना नोडल रविंद्र कुमार, पर्यवेक्षक बाबूलाल, प्रगणक धीरेंद्र पंवार, जनगणना लिपिक रविकांत, कंप्यूटर ऑपरेटर अजीत कुमार, फहीम अहमद, सहायक उमेश चौहान, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे। विदित रहे कि स्व-गणना का कार्य 07 मई से 21 मई तक चलेगा, जिसमें व्यक्ति पोर्टल पर जाकर स्वयं से जुड़ी जानकारियां दर्ज कर सकता है।Kairana News (2)

About The Author

Related Posts