किसानों के नलकूपों पर हुई चोरी का राजफाश, दो गिरफ्तार
सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की शानदार कार्यवाही
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विगत 21 फरवरी की रात्रि में ग्राम ऐरटी व काबड़ौत, 24-25 मार्च की रात्रि ग्राम बलवा तथा 02 मई की रात्रि ग्राम लांक के जंगल में स्थित किसानों के नलकूपों पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर विद्युत केबिल आदि सामान चोरी कर लिया था, जिसके सम्बन्ध में कोतवाली शामली पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गए थे। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में रविवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चोरी अथवा लूट आदि की घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम लिसाढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित धर्मेंद्र की ट्यूबवेल से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से नलकूपों से चोरी किया गया 990 ग्राम तांबा व चोरी किये गए सामान को भेजकर अर्जित की गई 1800 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता दीपक उर्फ विक्की व अश्विनी उर्फ गोलू निवासीगण ग्राम भभीसा थाना कांधला बताए। पुलिस ने आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया है।