यमुना में हथिनीकुंड से छोड़ा गया 65,384 क्यूसेक पानी, अलर्ट

Published On

बैराज से छोड़े गए पानी से कैराना क्षेत्र में बढ़ेगा यमुना का जलस्तर, तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों की धड़कने बढ़ी

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 65,384 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। बैराज से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में वृद्धि की प्रबल संभावना है, जिसके चलते बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। वहीं, तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों की धड़कने भी तेज हो गई है। Kairana News

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है, जिसे कम करने के लिए यमुना नदी में निरन्तर पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार को शाम चार बजे अधिकतम 65,384 क्यूसेक पानी बैराज से यमुना में प्रवाहित किया गया, जबकि प्रातः आठ बजे 40,045 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया था। यमुना में छोड़े गए पानी के मद्देनजर क्षेत्र की बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए है। गुरुवार को यमुना में छोड़ा गया पानी आगामी 24 घंटे में कैराना पहुंच जाएगा, जिससे कैराना में यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।

वहीं, यमुना में छोड़े गए पानी से तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों व किसानों की चिंता में भी इजाफा होने लगा है। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से गुरुवार को 65,384 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। उच्चाधिकारियों द्वारा निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। कैराना में फिलहाल यमुना का जलस्तर 229.50 मीटर पर है। क्षेत्र में नदी का चेतावनी बिंदु 231.000 व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– शत्रु सम्पत्ति की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त

About The Author