Indian Railways: होली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को होगा विशेष लाभ

Published On

Holi Special Train: जयपुर। रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु हावडा-खातीपुरा (जयपुर)-हावडा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 03007, हावडा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 11.02.26 को (02 ट्रिप) हावडा से बुधवार को 23.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुॅचेगी। Indian Railways

इसी प्रकार गाडी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 व 13.03.26 को (02 ट्रिप) खातीपुरा से शुक्रवार को 17.00 बजे रवाना होकर रविवार को 05.15 बजे हावडा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, बाह, फतेहाबाद, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 22 डिब्बे होगे। Indian Railways

About The Author

Related Posts