चोरी की तीन बाइकें बरामद, दो आरोपी धरे

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। शुक्रवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम झाडखेड़ी रोड़ पर स्थित नाशपाती के बाग के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता आकाश निवासी मोहल्ला पंसारियान गली संख्या-01 निकट सती मन्दिर कस्बा शामली व विकास निवासी ग्राम बदलूगढ बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Gas Cylinder Subsidy: उज्ज्वला-बीपीएल योजना से लाभान्वित 32 हजार परिवार सब्सिडी से वंचित

About The Author

Related Posts