फिरोजाबाद में तीन किशोर यमुना में डूबे

Published On

फिरोजाबाद (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में फिरोजबाद जिले के बसई क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन किशोर यमुना दी में डूब गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यमुना किनारे नगर क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले के निवासी नीरज बघेल (16), गोपाल राठौर (12) और विशाल राठौर (11) मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना पार गए हुए थे।

विसर्जन कार्यक्रम के बाद तीनों मित्र यमुना में नहाने लगे कि पांव फिसलने के कारण एक दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों गहरे पानी में डूब गए। पुलिस और पीएसी के गोताखोर डूबे किशोरों की तलाश कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts