फिरोजाबाद में पर्यटन विकास को मिल रही है नई रफ्तार – जयवीर सिंह

Published On

पर्यटन मंत्री ने किया दो मंदिर की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शिकोहाबाद क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई, जब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने नगला केवल स्थित श्री ब्रह्मदेव, शिवजी एवं बजरंगबली मंदिर के 180.76 लाख रुपये की लागत से होने वाले पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिविधान से पूजन कर शिलान्यास किया। इसी के साथ ही 152.79 लाख रुपये की लागत से शिवमंदिर बैजुआ में हुए पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा प्रदेश सरकार आस्था और पर्यटन को साथ लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए गांव-गरीब, किसान और युवाओं के हितों को प्राथमिकता दे रही है। Firozabad News

उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अब छोटे-छोटे तीर्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को भी पर्यटन मानचित्र पर लाया जा रहा है। इन मंदिरों का विकास केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलो को सुविधाओं से सुसज्जित कर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाये। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, वे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महेश राजपूत, जिला महामंत्री अजीत राजपूत, सहकारी समिति अध्यक्ष अभिषेक यादव, मंदिर समिति के अरविंद पालीवाल, मंडल अध्यक्ष मंजेश शर्मा, राजवीर राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज राजपूत, कृष्णगोपाल लोधी, ओमप्रकाश राजपूत, रत्नेश राजपूत, पूरन सिंह फौजी आदि लोग उपस्थित रहे। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– मेयर व विधायक ने किया डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

About The Author

Related Posts