कुएं में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, मां गंभीर

Published On

दमोह (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम रामादेही में दो बच्चों को कुएं में गिरता देख उन्हें बचाने के लिए मां ने भी कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर होने पर जबलपुर में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:– होली पर रेलवे ने 196 विशेष गाड़ियों के 491 फेरों का इंतजाम किया

कैसे हुआ हादसा

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम रामादेही में कल रात्रि सार्थक (08) एवं सत्यम (06 माह) घर के समीप ही खेलते खेलते एक कुएं में गिर गए। उन्हें बचाने के लिए मां आरती ने भी कुएं में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी लगते ही हाहाकार मच गया और ग्रामीणों ने तत्काल ही तीनों को कुएं से निकाला तथा इन्हें इलाज के लिए तेंदूखेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों सार्थक एवं सत्यम को मृत घोषित कर दिया जबकि मां आरती की गंभीर हालत होने पर उसे तत्काल ही जबलपुर रेफर किया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वही मां के इलाज के लिए परिजन जबलपुर में प्रयासरत हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts