विजय सामयानी को यूएई ने दिया दस साल का वीजा

Published On
  • राजस्थान के रहने वाले है खुदरा कारोबार कंसेप्ट ब्रांड्स ग्रुप के अध्यक्ष

अबू धाबी। मूल रूप से राजस्थानी खुदरा कारोबार कंसेप्ट ब्रांड्स ग्रुप के अध्यक्ष विजय सामयानी को संयुक्त अरब अमीरात ने 10 वर्ष का वीजा प्रदान किया है। विजय पिछले करीब तीन दशक से संयुक्त अरब अमीरात के निवासी हैं। दस वर्ष वीजा के लिए विजय को गोल्ड कार्ड दिया गया है। विजय ने दुबई सरकार का उनकी सेवाओं को मान्यता देने और लंबी अवधि का वीजा देने के लिए आभार जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने एकाउंट पर की गई एक पोस्ट में लिखा, ‘मैं मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला हूँ लेकिन पिछले 28 वर्ष से दुबई में रह रहा हूँ।

मुझे 26 जून को 10 साल की लंबी अवधि का वीजा प्रदान किया गया और मैं वीजा मिलने पर बहुत खुश हूँ।’
विजय ने लिखा, ‘क्योंकि मैं राजस्थान का पहला व्यक्ति हूँ, जिसे लंबी अवधि का वीजा प्रदान किया गया है, इसलिए मैं चाहता हूँ कि मैं इस खबर को राजस्थान के प्रत्येक नागिरक के साथ शेयर करूं। यदि आप ठान लें तो जिदंगी में कुछ भी असंभव नहीं है, यदि आप कड़ी मेहनत करते हैं तो लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।’ पेशेवर से उद्यमी बने विजय 20 साल तक लक्जरी और लाइफ स्टाइल उद्योग में प्रबंधन में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts