केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई की कोरोना से मौत

Published On

मुजफ्फरनगर (एजेंसी)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के तहेरे भाई जितेंद्र बालियान का कोरोना से निधन हो गया। जितेंद्र बालियान हाल में ही कुटबी गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचन हुए थे। परिजनों के अनुसार पंचायत चुनाव के दौरान जितेन्द्र और उसका भाई राहुल बालियान संक्रमित हो गया था। दोनों का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा था, लेकिन आज सुबह जितेंद्र बालियान ने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि राहुल बालियान वेंटिलेटर पर हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. बालियान के तहेरे भाई जितेंद्र बालियान के निधन पर प्रदेश के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति कामना की और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts