जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल रवाना

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 27 अप्रैल को नौशाद निवासी ग्राम मण्डावर ने गांव के ही कुछ लोगो के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौच व जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी शामली ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजने के निर्देश दिए थे। Kairana News

इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जानलेवा हमले के नामजद आरोपी अहसान उर्फ काटी निवासी ग्राम मण्डावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को सजा

About The Author