छात्र-छात्राओं व शिक्षक स्टाफ को शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर किया भेंट

Published On

नवोदय स्टार ग्लोबल संस्था की ओर से किया गया सराहनीय कार्य, 40 छात्र-छात्राओं के लिए वेशभूषा भी की दान

  • अपराजिता ग्रुप की ओर से छात्र-छात्राओं व सरकारी सेवाओं में चयनित युवक-युवतियों का किया गया सम्मान

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: बुधवार को क्षेत्र के गांव जगनपुर में स्थित संविलियन विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि नवोदय स्टार ग्लोबल के निदेशक बृजेश सिंह व उमेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि अपराजिता ग्रुप के अध्यक्ष प्रविंद्र चौहान(ऑनरेरी लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त) के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का तिलक लगाकर व पुष्प-वर्षा करके स्वागत किया गया। नवोदय स्टार ग्लोबल संस्था की ओर से छात्र-छात्राओं व शिक्षक स्टाफ को गर्मी के मौसम के दृष्टिगत शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर तथा 40 बच्चों के लिए वेशभूषा भेंट की गई। Kairana News

वहीं, अपराजिता ग्रुप की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा वर्ष-2025 में विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होने वाले युवक-युवतियों के परिजनों को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। प्रविंद्र चौहान ने पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यालय प्रांगण में अशोक के दो पौधे भी लगाए। उन्होंने उपस्थित लोगों को भी पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करके अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र मुखिया व संचालन विजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के लिए दोपहर भोज की व्यवस्था की गई थी। प्रधानाचार्य अनिल राणा ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करके कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश कोरी, साधू राम, सुदेश आर्य, अरूण फौजी, प्रदीप चौहान, संदीप चौहान, अंकित शर्मा, नितिन, प्रवीण, कुलदीप, मीनाक्षी, सरिता, इदरीश, सुबोध, नरेश, कांता आदि उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– शुक्रतीर्थ (अनसूया धाम) में विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, ‘वंदे मातरम चौक’ नामकरण की उठी मांग

About The Author

Related Posts