दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम

Published On

तापमान में आई कुछ गिरावट

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली में गुरुवार सुबह मानसून पूर्व की बारिश के दस्तक देने से भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। जबकि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, हल्की से मध्यम बारिश के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है।

इससे पहले मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा था, ‘पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर के प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में काफी जोरदार बारिश होगी और 16 से 18 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अच्छी-खासी बारिश होगी। इसी के साथ 17 जून को जम्मू-कश्मीर संभाग, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पृथक इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है।’ इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों सहित पूरे कर्नाटक और रायलसीमा और तमिलनाडु में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने कहा, ‘अगले 2-3 दिनों में विदर्भ और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून के 20 से 25 जून के बीच राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने की संभावना है।’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts