स्याना में गेहूं की कटाई करते समय अचानक हृदय गति रुकने से महिला की हुई मौत, स्वजन में मचा हाहाकार

Published On

बुलन्दशहर/स्याना। (सच कहूँ न्यूज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देहरा (Dehra) में गेहूं की कटाई करते समय एक महिला की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। (Siyana) वहीं मौत की जानकारी मिलते ही स्वजन में हाहाकार मच गया। स्वजन के अनुसार मंगलवार को 38 वर्षीय जयश्री पत्नी हेमराज अपने खेत पर गेहूं की कटाई कर रही थी। उसी दौरान गेहूं की कटाई करते समय जयश्री बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद स्वजन तत्काल महिला को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। (Bulandshahr) अचानक जयश्री की मौत से स्वजन में हाहाकार मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है। स्वजन के अनुसार जयश्री कि लगभग 15 साल पूर्व हेमराज के साथ शादी हुई थी। वहीं जयश्री अपने पीछे दो बेटी व दो बेटों को छोड़कर गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts