Yamuna Water Level: चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचकर नीचे आया यमुना का बहाव

Published On

हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा गया 36,328 क्यूसेक पानी

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: एक दिन पूर्व चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचे यमुना के जलस्तर में 38 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों ने राहत महसूस की है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से 36,328 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया है। Kairana

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला निरन्तर जारी है। बैराज से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण विगत बुधवार को कैराना में यमुना का जलस्तर 230.32 मीटर पर पहुंच गया था, जो चेतावनी बिंदु से मात्र 68 सेंटीमीटर नीचे था। अचानक बढ़े जलस्तर से तटवर्ती क्षेत्र के लोगो की धड़कनें तेज हो गई थी। Kairana

हालांकि गुरुवार को प्रातः आठ बजे यमुना का जलस्तर 38 सेंटीमीटर घटकर 229.94 मीटर पर आ गया। यमुना का जलस्तर घटने से तटवर्ती क्षेत्र के बाशिंदों ने राहत महसूस की है। वहीं, हथिनीकुंड बैराज से 36,328 क्यूसेक पानी यमुना नदी में डिस्चार्ज किया गया। उधर, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि यमुना के जलस्तर में 38 सेंटीमीटर की गिरावट आई है। हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 36,328 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। Kairana

About The Author