UP News: यूपी के इस जिले की हो गई बल्ले-बल्ले, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Published On

351 करोड़ रुपए आएगी लागत

बागपत (सच कहूँ ब्यूरो)। Baghpat News: उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली कस्बे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को किसान मसीहा व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व़ चौधरी अजित सिंह की आदमकद मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद में 351 करोड़ से बनने वाली लगभग 281 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। जनपद के छपरौली कस्बे में श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का विधि विधान के साथ बुधवार को अनावरण किया। UP News

उनके साथ कौशल विकास एवं उद्यमशीलता व शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार चौ. जयन्त सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जहां एक तरफ विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए विकास विरोधी बताया, वहीं उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकासपरक योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है, जिसके तहत प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। प्रदेश से गुंडागर्दी समाप्त हो गई है।

गुंडे बदमाश उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर प्रदेश में काम हो रहे हैं। भाजपा सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है। मोदी के शासनकाल में देश विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज इस पावन अवसर पर 351 करोड़ की 281 योजनाओं लोकार्पण किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को जल्द ही 60200 नये पुलिसकर्मी मिलेंगे। बागपत में दिल्ली देहरादून हाईवे तथा दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर इंडस्ट्रीज कोरिडोर का भी जल्द निर्माण होगा, जिससे बेरोजगार युवाओं तथा किसानों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। UP News

यह भी पढ़ें:– UP Expressway News: ये एक्सप्रेस-वे यूपी के 22 जिलों से होकर गुजरेगा, इन किसानों की हो गई चांदी

About The Author

Related Posts