गठबंधन एक-दूसरे के पापों को छिपाने वाली रिश्तेदारी: योगी

Published On

बस्ती (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी(सपा)  (yogi-adityanath)और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) गठबंधन को पापों को छिपाने वाली रिश्तेदारी बताते हुए कहा, ‘यह रिश्तेदारी सिर्फ 23 मई तक चलेगी। चुनाव के बाद बुआ बोलेंगी कि बबुआ गुंडों का सरदार है और बबुआ बोलेगा बुआ बेइमानी की प्रतिमूर्ति हैं। योगी ने मंगलवार को यहां बैड़वा (भानपुर) में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन की रिश्तेदारी 23 मई तक चलेगी। उन्होंने कहा गठबंधन मात्र पापों को छिपाने वाली रिश्तेदारी के अलावा और कुछ नही है। दोनों पार्टिया जनता को धोखा दे रही है।

पूरे देश में भाजपा की लहर

उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे भारत का गौरव पूरे दुनिया मे बढ़ा है। देश में आम जनमानस के मन मे प्रधानमन्त्री के प्रति विशेष सम्मान हैं। पूरे देश में भाजपा की लहर है। मोदी के कुशल नेतृत्व मे देश के गरीबों के चेहरों पर मुस्कान आयी है। सरकार ने सबका साथ सबका विकास की बात को साकार किया है। पूरे दुनिया मे भारत का सम्मान बढ़ा है। आजादी के बाद भारत को वैश्विक आधार पर विशेष सफलता मिली है। भारत के योग को विशेष महत्ता मिली। पूरी दुनिया में 21 जून को योग दिवस मनाया जाने लगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts