युवक पर छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Published On

गाजियाबाद(सच कहूँ / रविंद्र सिंह )। देश की राजधानी दिल्ली से सटे कमिश्नरेट गाजियाबाद के   इंदिरापुरम थाना क्षेत्र  अंतर्गत  कानावनी से   शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसके चलते एक युवक पर करीब 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म  करने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर  तहरीर के आधार पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की  कार्रवाई शुरू कर दी गई है।बता दें कि देर शाम  गांव कनावनी में रहने वाले एक युवक ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म  की घटना को अंजाम दिया।

इसकी जानकारी पीड़िता ने  जब   घर वालों को दी। उसके बाद परिजनों ने  सूचना स्थानीय पुलिस को दी । सूचनासे हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस पूरे मामले की गहन जांच करते हुए, आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया ।….. -क्या बोले एसीपी  स्वतंत्र देव सिंह  एसीपी  स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस तरह की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली थी।जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले  की जांच शुरू करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी युवक को  गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद जो  भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की  कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts