Ambedkar Park: आंबेडकर पार्क पर युवाओं ने चलाया सफाई अभियान

Published On

बुलन्दशहर/स्याना : डा. आंबेडकर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में युवाओं ने नगर के आंबेडकर पार्क में सफाई अभियान चलाया। बुधवार को दर्जनों युवा आंबेडकर पार्क पहुंचे। जहां युवाओं ने अभियान चलाकर पार्क की साफ-सफाई की। समिति अध्यक्ष रूपराम सिंह ने बताया कि डा. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर पार्क में प्रतिवर्ष साप्ताहिक मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें पूरे सप्ताह अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते है। बताया कि आगामी नौ अप्रैल से पार्क में साप्ताहिक मेले का शुभारंभ होगा। जिसके चलते समिति के तत्वाधान में युवाओं ने अभियान चलाकर पार्क की साफ-सफाई की है। इस दौरान दर्जनों युवा मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts