Navodaya Result: नवोदय परीक्षा में जैद चौहान की शानदार सफलता, गांव में खुशी की लहर

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ग्राम पंचायत दभेड़ी खुर्द निवासी जैद चौहान पुत्र मौलाना इमदादुल्लाह नदवी ने नवोदय विद्यालय की कक्षा-06 की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 33वीं रैंक हासिल की है। छात्र ने अपने परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। परिजनों के अनुसार, इस सफलता के पीछे मास्टर चौधरी अमजद (सेंट वियर स्कूल, तीतरवाड़ा) की मेहनत और मार्गदर्शन को अहम माना जा रहा है, जिन्होंने छात्र को बेहतर तैयारी कराई। जैद चौहान की इस उपलब्धि पर गांव सहित पूरे खादर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री चौधरी मुंशाद अली चौहान ने भी जैद चौहान को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विदित रहे कि जैद चौहान गांव दभेड़ी खुर्द के पूर्व प्रधानपति मुंशाद अली चौहान का सगा भतीजा है।

यह भी पढ़ें:– Farmer News: किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिए समर्पित मोदी सरकार

About The Author

Related Posts