गैस को लेकर न घबराएं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश: धामी

Published On

खटीमा (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैस संकट को लेकर फैल रही अफवाहों और भय के बीच आज स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि आम जनता को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड और कैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसमस्याओं का शीघ्र निस्तारण है, इसलिए अधिकारी हर शिकायत को गंभीरता से लें। खास तौर पर गैस की उपलब्धता को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति गैस की कालाबाजारी करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की कि ऐसे मामलों की तुरंत जिलाधिकारी से शिकायत करें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में कालाबाजारी न होने दी जाए। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी जनता की समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

About The Author

Related Posts