Fake Notes: लालकुआं पुलिस ने नकली नोट के साथ किया एक युवक को गिरफ्तार

Published On

नैनीताल (एजेंसी)। उत्तराखंड की लालकुआं पुलिस (Lal Kuan Police) ने नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली नोटों को बाजार में खपाने जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध सियाज कार हल्दूचौड़ में घूम रही है। कोतवाल डीआर वर्मा की अगुवाई में एक टीम कार की तलाश में निकली। केनरा बैंक के पास कार सवार पुलिस टीम को देखकर कार को तेज गति से भगाकर फरार होने लगा। Nainital News

पुलिस टीम ने कुछ दूर तक पीछा कर आरोपी शिवम वर्मा निवासी वार्ड न0-1 अम्बेडकर नगर, थाना लालकुआ, जिला नैनीताल को पकड़ लिया। आरोपी के पास से 500 के नये नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने इन नोटों की बैंक में जांच कराई तो ये नकली निकले। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया कि आरोपी नकली नोट कहां से लेकर आया। पुलिस को आरोपी से महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। आरोपी ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते वह नकली नोटों को बाजार में खपाने के लिए ले जा रहा था। Nainital News

यह भी पढ़ें:– राई विधायक कृष्णा गहलावत तथा सोनीपत विधायक निखिल मदान ने सोनीपत नई अनाज मंडी का दौरा कर लिया फसल खरीद का जायजा

About The Author

Related Posts