Accident: नैनीताल में सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

Published On

नैनीताल (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के नैनीताल (Nainital ) जिले के ओखलकांडा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के छह लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हो गये। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। तत्काल राहत व बचाव कार्य चलाया गया। इनमें से छह लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक एक ही गांव के हैं और पीपलपानी में भाग लेने के लिये जा रहे थे। Nainital News

मृतकों में धनी देवी, तुलसी प्रसाद, श्रीमती रमा देवी, तरूण पनेरू, देवी दत्त और नरेश पनेरू शामिल हैं। इनमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल है। मृृतक तुलसी प्रसाद के साथ ही उसकी मां, पत्नी और बेटा भी सड़क दुर्घटना में काल कवलित हो गये। घायलों में राजेन्द्र पनेरू, शिवराज सिंह, नवीन सिह, हेम चंर्द्र पनेरू और योगेश चंद्र शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएस मीणा ने बताया कि सभी घायलों को वाहनों की मदद से तत्काल अस्पाल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:– Congress: मप्र के मतदाता करें घोटलों, लूट, झूठ की सरकार से मुक्ति के लिए मतदान : प्रियंका

About The Author

Related Posts