हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजकीय छात्रा...

    राजकीय छात्रावासों में अस्थाई गेस्ट फैकल्टी देंगे सेवाएं

    Jaipur News

    22 अगस्त तक किये जा सकेंगे आवेदन | Jaipur News

    • प्रति घंटे की दर से किया जाएगा भुगतान | Jaipur News

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जयपुर ग्रामीण में संचालित राजकीय अम्बेडकर छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 के छात्रों के कठिन विषयों के लिए विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी को नियोजित किया जाएगा। उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर ग्रामीण अरविन्द कुमार सैनी ने बताया कि इच्छुक विशेषज्ञ अनुभवी, सेवानिवृत्त कार्मिक/निजी अभ्यर्थियों से जो संबंधित शैक्षणिक योग्यता रखते हैं वे 22 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते है। Jaipur News

    चयनित अभ्यार्थी को राजकीय छात्रावास में प्रतिदिन 1 घंटे की कोचिंग देनी होगी जिसका मानदेय कक्षा 9 व 10 के लिये 350 रुपये प्रति घंटे एवं कक्षा 11 व 12 के लिये 400 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जायेगा। प्रति छात्रावास प्रतिदिन 1 घन्टे की कोचिंग होगी। जिसमें रविवार को कोचिंग का अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को जिले के सभी छात्रावासों के लिए पृथक-पृथक आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र कार्यालय उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर ग्रामीण से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

    गौरतलब है कि तुंगा, बस्सी, बांसखोह, चाकसू, जमवारामगढ़, नायला, कोटखावदा, फागी, दूदू, गागरडू, फुलेरा, सांभरलेक, गोविन्दगढ़, उदयपुरिया, अमरसर, राडावास, मनोहरपुर, शाहपुरा, पावटा, मैड, कोटपूतली, बनेठी, विराटनगर, एवं राजयकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास, शाहपुरा में आवासित छात्रों के बेहतर शिक्षण के लिए विभाग ने पहल की है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways: भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here