हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश उत्तर कश्मीर ...

    उत्तर कश्मीर में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

    North Kashmir

    श्रीनगर (एजेंसी)। उत्तर कश्मीर (North Kashmir) में बारामूला जिले के राफियाबाद में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वीरवार सुबह एक और आतंकवादी मारा गया है। इसे मिलाकर बुधवार सुबह से अब तक पांच आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

    जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक डा़ एस पी वैद्य ने एक ट्वीट कर कहा कि सुबह सुरक्षा बलोें के साथ मुठभेड में पांचवां आतंकवादी मारा गया है और अंतिम समाचार मिलने तक अभियान जारी था।

    गौरतलब है कि आतंकवादियों के छिपने की खुफिया सूचना मिलने पर बुधवार सुबह इस क्षेत्र में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाकर पूरे इलाके को सील कर दिया गया था।

    सुरक्षा बल जब घने जंगल की ओर बढ़ रहे थे, वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी ढेर हो गये। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पांच आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें