तलवाड़ा के किसान के घर से चुराए 1 लाख रुपए

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

2 दिन पहले बेटी को मिलने गया था परिवार

  • 2 इन्वर्टर और 2 बैटरी भी ले गए चोर | Jakhal News

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Theft: खंड के गांव तलवाड़ा में रविवार की रात को एक बुजुर्ग किसान गुरजंट सिंह के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। किसान के घर चोर रात्रि के समय मकान में घुसकर 1 लाख रुपए नकद, दो बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर ले गए हैं। किसान घर को ताला लगा कर पत्नी के साथ अपनी बेटी के घर गया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। Jakhal News

गांव तलवाड़ा के किसान गुरजंट सिंह ने बताया की वह दो दिन पहले अपने घर को ताला लगा कर अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी के पास गया था और जैसे ही वह सोमवार को अपने घर वापस लौटा तो सामान बिखरा हुआ पाया गया। उन्होंने बताया की घर के सभी गेट टूटे पड़े थे। इसके बाद उन्होंने घर में चोरी होने का अंदेशा हुआ और इसकी सुचना तुरंत जाखल पुलिस को दी।

किसान नेता ने उठाई आवाज | Jakhal News

इस घटना को लेकर पगड़ी सम्भाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ब्लाक जाखल के उपप्रधान जगसीर सिंह जग्गी महल ने बताया कि गांव में एक गरीब परिवार के साथ इस तरह की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द कार्यवाही करनी चाहिए, आए दिन आसपास के गांवों में लगातार चोरी की वारदाते दिन व दिन बढ़ रही है, इस मामले में पुख्ता जांच होनी चाहिए, ताकि किसान को न्याय मिल सके। और चोरों का पता लगाकर सख्त से सख्त करवाई अम्ल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें:– Weather Update: गर्मी से झुलसते उत्तर भारत में गिरने वाली है राहत की बौछारें, जाने किस दिन से शुरू होगी बारिश

About The Author

Related Posts