हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश सर्दी से बचने...

    सर्दी से बचने के लिए चोर चुरा ले गए कोट

    Warm clothes

     गारमेंटस की दुकान में रात्रि को लगाई पाड़ (thief)

    हनुमानगढ़, सच कहूँ न्यूज। कड़ाके की सर्दी में चोर भी परेशान हैं। (thief) सर्दी से बचने के लिए उन्होंने जंक्शन में पुलिस थाने से अम्बेडकर चौक मार्ग पर स्थित आनंद विहार पैलेस के साथ चिपती गारमेंटस की दुकान को निशाना बनाते हुए कोट व गर्म कपड़े पार कर दिए। दुकान में घुसने के लिए चोरों ने दीवार में पाड़ लगाई। सुबह दुकान संचालक ने शटर खोला तो अंदर सामान बिखरा देख चोरी का अंदेशा हुआ। इस सम्बन्ध में दुकान संचालक की ओर से मामला दर्ज करने के लिए जंक्शन थाने में परिवाद दिया गया है।

     सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना किया।

    जानकारी के अनुसार जंक्शन में आनन्द विहार पैलेस के पास श्री राधे-राधे गारमेंटस के नाम से कपड़ों की दुकान है। सोमवार रात्रि को दुकान बंद कर इसका मालिक घर चला गया। इसके बाद रात्रि को किसी समय अज्ञात चोरों ने पीछे की तरफ से दुकान में पाड़ लगाकर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान से रेडिमेड कपड़ों सहित महंगे कोट चोरी कर लिए।

    •  दुकान से नकदी आदि चोरी होने की बात सामने नहीं आई है।
    • मंगलवार सुबह जंक्शन पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया।
    • इस दौरान पुलिस को चोरों के पैरों के निशान भी मिले।
    • पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है। चोर जल्द गिरफ्त में होंगे।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।