हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हमारे सैन्य ज...

    हमारे सैन्य जवानों का पराक्रम, साहस और दृढ़ संकल्प बेमिसाल : राज्यपाल

    Governor Bandaru Dattatreya sachkahoon

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय(Governor Bandaru Dattatreya) ने शनिवार को भारतीय सेना दिवस पर सेना के जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि देश की सेवा में हमारे सैनिकों के पराक्रम, साहस और दृढ़ संकल्प का कोई दुनिया में मुकाबला नहीं है।

    उन्होंने देश के बहादुर सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि वीर सैनिक बाधाओं और चुनौतियों का सामना करते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करते हैं, हम उनके हमेशा आभारी है। दत्तात्रेय(Governor Bandaru Dattatreya) ने कहा कि सभी बहादुर सैनिक आदर्श वाक्य का पालन करते हुए ‘स्वयं से पहले सेवा’ लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं।

    सेना और अन्य बलों में शामिल होकर राष्ट्र की सेवा करने की हरियाणा की महान परंपरा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 13वीं कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिकों ने 1962 में रेजांगला में चीनी सेना की कई टुकडियों को हराया था और वे वीर सैनिक हरियाणा के थे।

    राज्यपाल(Governor Bandaru Dattatreya) ने कहा कि हरियाणा के सैनिकों सहित हमारे सैनिक आखिरी गोली और आखिरी सांस तक लड़ने और बहादुरी और बलिदान का एक नया अध्याय लिखने के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। सैनिकों की अतुलनीय वीरता और असीम दृढ़ संकल्प उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सैनिक बनाते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here