हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More

    शरीरदानी माता मूर्ति देवी इन्सां को दी श्रद्धांजलि

    Sangaria News

    परिवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित | Sangaria News

    संगरिया (सच कहूँ न्यूज/सुरेन्द्र जग्गा)। संगरिया ब्लॉक के गांव नुकेरा निवासी 74 वर्षीय माता मूर्ति देवी इन्सां पत्नी धन्नाराम इन्सां 4 सितम्बर को तड़के 3.30 बजे अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में जा विराजे थे। उनके बेटे सतपाल इन्सां सहित पूरे परिवार ने माता की अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से 167 मानवता भलाई के कार्यों में से 13वें कार्य अमर सेवा (चिकित्सा व शोध कार्यों के लिए मरणोंपरांत शरीरदान) के तहत उनका शरीर दान कर महा पुनित कार्य किया था। मंगलवार को उनके निवास स्थान गांव नुकेरा में प्रात: 11 बजे से 1 बजे तक अंतिम श्रद्धांजलि के रूप में नाम चर्चा का आयोजन किया गया। Sangaria News

    नामचर्चा की शुरआत ब्लॉक प्रेमी सेवक ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। इसके बाद कविराज भाइयों द्वारा चेतावनी प्रथाएं भजन बोलकर मानव जीवन की सार्थकता के बारे में बताया व पवित्र ग्रंथ बंदे से रब की व्याख्या करते हुए जीवन के असली मकसद से रूबरू करवाया। नाम चर्चा के दौरान देहदानी माता मूर्ति देवी इन्सां के परिवार को डेरा सच्चा सौदा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ब्लॉक की विभिन्न कमेटी के सेवादार भाई-बहनों के अलावा रिश्तेदार व हजारों की संख्या में साध-संगत मौजूद थी। नामचर्चा की समाप्ति पर दिवगंत आत्मा के लिए सभी साध-संगत ने 5 मिनट का सिमरन किया। Sangaria News

    Grandparents’ Day: दादा-दादी के सामने बच्चों ने रैंप पर बिखेरा जलवा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here