हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बेटे से परेशा...

    बेटे से परेशान पिता ने लगाई फांसी, मौत

    Uttar Pradesh News
    बलिया में पेड़ से झूलता मिला एक युवती का शव

    यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। यमुनानगर के गांव हुन्डेवाला के नजदीक आम के बाग में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने अपने बेटे पर पति को खुदकुशी(Suicide) के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित बेटे पर मामला दर्ज कर लिया।

    गुलाब नगर जगाधरी निवासी राजरानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति योगेश कुमार (45) सुबह किसी काम से घर से बाहर गया था। मगर उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति का शव गांव हुन्डेवाला के पास आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ है।

    सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। पेड़ पर लटका शव उसके पति योगेश का था। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपने बेटे आलोक से परेशान होकर खुदकुशी(Suicide) की है। उसका लड़का उसे परेशान करता था। इसी वजह से परेशान होकर उसके पति ने पेड़ पर फांसी का फंदा लकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित आलोक के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here