Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गृह मंत्री के नाम से फर्जी ट्वीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पुलिस ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नाम से प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर फर्जी ट्वीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अम्बाला मंडी के टूंडला निवासी प्रहलाद और यमुनानगर जिले के सुंदरनगर निवासी रोहित नागपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रहलाद को अम्बाला से तो रोहित को यमुनानगर से गिरफ्तार किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर फर्जी ट्वीट कर राज्य में लाकॅडाउन 20 मई तक बढ़ाने की बात कही थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts