हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 4.5 किलोग्राम...

    4.5 किलोग्राम गांजे के साथ दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: 4.5 किलोग्राम गांजे के साथ दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने 4.5 किलोग्राम गांजे के साथ में दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। शनिवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई आनंद यादव पुलिस टीम के साथ में हसन फैक्ट्री के निकट चेकिंग कर रहे थे। Kairana News

    इसी दौरान टीम ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से करीब 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता महताब निवासी ग्राम मामौर व जुबैर निवासी राजनगर कॉलोनी कस्बा कैराना बताए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके उनका चालान कर दिया है। पकड़े गए गांजे की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– स्वस्थ जीवन के लिए पौधारोपण जरूरी: गंभीर सिंह

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here