हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब स्टूडेंट सहित...

    स्टूडेंट सहित 2 नशा तस्कर काबू

    Bathinda News
    स्टूडेंट सहित 2 नशा तस्कर काबू

    बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। बठिंडा स्थित थाना थर्मल पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करते एक बीए के स्टूडेंट समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से पुलिस ने 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन उर्फ सुक्खी निवासी बीड़ तालाब बस्ती और गुरविंदर सिंह उर्फ साधु निवासी बिग तालाब बस्ती बठिंडा के तौर पर हुई है। आरोपी पवन चिट्टा लाकर गुरविंदर को देता था और आगे गुरविंदर नशे की सप्लाई करता था। गुरविंदर सिंह बीए पार्ट वन का स्टूडेंट है। Bathinda News

    दोनों के खिलाफ थाना थर्मल में मामला दर्ज करके उनको अदालत में पेश किया गया। यहां से उनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से और भी रिकवरी और खुलासे होने की संभावना है। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि थर्मल पुलिस ने मलोट रोड पर गश्त के दौरान पवन कुमार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। उसके पास से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया गुरविंदर सिंह बीए पार्ट वन का स्टूडेंट है। जो पवन से नशा लेने के बाद आगे सप्लाई करता था। पवन के खिलाफ पहले भी हेरोइन तस्करी का मामला दर्ज है। Bathinda News

    यह भी पढ़ें:– महिला को सगे भाई ने हथौड़ी से हमला कर किया घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here