हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Road Accident: सेना की जिप्सी से टकराई बाइक, दो की मौत

    Fazilka News
    Fazilka News: सेना की जिप्सी से टकराई बाइक, दो की मौत

    लकड़ी का काम करते थे दोनों, कलंदर जा रहे थे | Fazilka News

    फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Fazilka News: फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर एक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों फाजिल्का की नई आबादी के रहने वाले थे। वे एक बाइक पर सवार होकर काम के लिए कलंदर जा रहे थे। इसी दौरान फिरोजपुर से गंगानगर की ओर जा रही सेना की जिप्सी से उनकी बाइक टकरा गई।

    हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। इसके बाद रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। नई आबादी के एमसी व भाजपा नेता रमेश चंद्र कटारिया ने बताया कि दोनों मृतक खरैत लाल (47) और सुभाष चंद्र (42) निवासी नई आबादी फाजिल्का लकड़ी का काम करते थे। Fazilka News

    सोमवार सुबह अपने काम के सिलसिले में वे कलंदर जा रहे थे। गांव लालोवाली के नजदीक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार में आ रही आर्मी की जिप्सी से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। राहगीर दोनों को सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने खरैत लाल को मृतक घोषित कर दिया। वहीं, सुभाष चंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    सुभाष परिवार में इकलौता कमाने वाला था | Fazilka News

    मृतक सुभाष चंद्र के परिजन अशोक कुमार ने बताया कि सुभाष का एक ही 13 वर्षीय लड़का है। पत्नी से कुछ ही समय पहले उसका तलाक हो गया था। इसके बाद सुभाष अपने मां-बाप के साथ रहकर अपने इकलौते बेटे की परवरिश कर रहा था। उसकी मौत के बाद अब उसके घर में कोई कमाने वाला नहीं रहा। इसलिए, सरकार इस बच्चे के पालन पोषण में मदद करे। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– विद्युत लाइन की चिंगारी से गेहूं की 12 बीघा फसल खाक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here