हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश नितिन गडकरी क...

    नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, हड़कंप

    Nitin Gadkari
    Nitin Gadkari : केन्द्रीय मंत्री का राजनीति के पक्षधरों को कड़ा संदेश! ''जो करेगा जात की बात, कसकर मारूंगा लात''

    नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। उनको धमकी भरे फोन आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह से 3 बार नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी वाला फोन आ चुका है। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद केस की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हैं कि धमकीभरा फोन नागपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में आया है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस जनसंपर्क कार्यालय भी पहुंची। आपको बता दें कि नितिन गडकरी को मोदी सरकार में सबसे अच्छा काम करने वाले मंत्रियों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर भी नितिन गडकरी काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर पर नितिन गडकरी के 12 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। नितिन गडकरी को धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है पुलिस दोषी की तलाश कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here