हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दोबारा पैमाइश...

    दोबारा पैमाइश करवाने के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण

    sdm

    खरखौदा ,सच कहूं न्यूज़,( हेमंत कुमार ) मटिंडु गांव की जमीन की दोबारा पैमाइश करवाने के लिए एसडीएम से लगाई गुहार ।कुलदीप पहलवान के नेतृत्व में गांव मटिंडु के ग्रामीण एकत्रित होकर खरखौदा एसडीएम कार्यालय में पहुंचे उन्होंने उप मंडल अधिकारी ज्योति मित्तल से गांव की दोबारा से पैमाइश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव में जो हाल में पैमाइश की गई है उससे आधे से ज्यादा घर गिराकर पंचायती जमीन खाली होगी।

    जो लंबे समय से मकान बनाकर रह रहे हैं उनको गिरा कर जमीन खाली करवाने की नौबत आ गई है जो गलत है सभी ग्रामीणों ने अधिकारी से गांव की दोबारा पैमाइश करवाने की मांग की है उपमंडल अधिकारी ज्योति मित्तल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पंचायती जमीन की पैमाइश दोबारा करवा दी जाएगी लेकिन मामला न्यायालय के विचाराधीन है ऐसे में जो भी प्रक्रिया होगी न्यायालय देखेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here