हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    बेरूत में जारी हिंसक प्रदर्शनों में घायलों की संख्या 490 हुई

    Violent Protests in Beirut

    बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में घायल हुए लोगों की संख्या 480 हो गयी है। लेबनान की अल मनार न्यूज चैनल के रविवार को यह जानकारी दी। चैनल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षा बलों के बीच बेरूत में हुई हिंसक झड़प के दौरान शनिवार को घायलों की संख्या 490 हो गयी। इससे पहले लेबनान की रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगभग 238 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी।

    उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को बेरूत पोत पर हुए भीषण विस्फोट के लिए अधिकारियों को जम्मेदार ठहराते हुए लोग शनिवार को राजधानी बेरूत की सड़कों पर उतर आए और सरकार के इस्तीफे तथा सामाजिक सुधारों की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने चार मंत्रालयों तथा द एसोसिएशन ऑफ बैंक्स की इमारतों पर कब्जा कर लिया था। वहीं हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।