हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अभी और सताएगी...

    अभी और सताएगी ठंड, घने कोहरे की आशंका

    सात से 10 जनवरी तक पड़ सकती है घनी धुंध: मौसम वैज्ञानिक

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। 22 दिसंबर से लेकर शनिवार तक कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम 7 से 9 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील तथा बीच- बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। हवा में बदलाव उत्तर पश्चिमी से पुरवाई हो सकती है। जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी। कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद एहतशाम ने बताया कि सात से लेकर 10 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा पड़ने की आशंका है।

    ठंड से बचाव के जो भी उपाय किए जा सकते हैं, वे करने चाहिए। क्योंकि कड़ाके की ठंड अभी कई दिन और पड़ेगी। दिन के तापमान में हल्की गिरावट बने रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के बारे में मौसम विभाग कह रहा है। परंतु 10 जनवरी को मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवाए चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आएगी।

    किसानों के लिए लाभदायक

    अभी तक बारिश न होने की वजह से किसानों की पौ बारह हो रही है। मौसम रबी के फसलों के लिए पूरी तरह से अनुकूल बना हुआ है। रात में कोहरा और दिन में धूप निकलने की वजह से फसलों में जमकर बढ़वार हो रही है। वातावरण में नमी भी फसल के माफिक बनी हुई है। अगले तीन चार दिन अभी और भी कोहरा पड़ेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here