हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की शादी और पढ़ाई की चिंता खत्म, सरकार दे रही हैं 70 लाख रुपए! आज ही करें इस स्कीम में आवेदन..

    Sukanya Samriddhi Yojana
    Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की शादी और पढ़ाई की चिंता खत्म, सरकार दे रही हैं 70 लाख रुपए! आज ही करें इस स्कीम में आवेदन..

    Sukanya Samriddhi Yojana 2025: अगर आपके एक बेटी हैं और आप अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंता करते हैं, आपको बिल्कुल भी परेशान होनें की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे, जिसके माध्यम से आपकी बेटी को 70 लाख रुपए मिल सकते है, इस योजना के तहत आपको जबरदस्त रिटर्न मिलता हैं, जिससे आपकी बेटी का भविष्य सुरक्षित हो सकता हैं, हम जिस योजना के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना हैं। यह योजना बेटियों के लिए शुरू की गई हैं, अगर आप इस बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे साथ अंत तक बन रहे।

    Diabetes Control Diet: शरीर से शुगर को पानी की तरह सोख सकता है ‘मखाना’, जानिए कैसे

    योजना के तहत मिलता है अच्छा रिटर्न | Sukanya Samriddhi Yojana 2025

    दरअसल यह स्कीम स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली योजनाओं में से एक हैं, सरकार हर तीन महीने में इस योजना की इंटरेस्ट रेट निर्धारित करती हैं, वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना में 8.2 फीसदी सालना ब्याज दर प्रदान की जा रही हैं, यह सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर हैं, इस स्कीम में अकाउंट खुलवाकर आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा और शादी के लिए अच्छी खासी रकम इकट्ठा कर सकते हैं, बेटियों कों लाभ पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से शुरू की गई है, योजना वास्तव में ही एक सराहनीय कदम हैं, इस योजना का लाभ लेकर आप अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित बना सकते हैं।

    इन बातों का रखें खास ध्यान

    • इस योजना के तहत बेटी की उम्र 10 साल होने से पहले खाता खुलवाया जा सकता हैं।
    • एक परिवार में केवल 2 बेटियों का ही सुकन्य समृद्धि अकाउंट खुलवाया जा सकता हैं, जुड़वा या तीन बच्चे एक साथ होने के मामलों में 2 से ज्यादा अकाउंट ओपन किए जा सकते हैं।
    • इस स्कीम में अकाउंट खुलवाने के अधिकतम 15 साल पूरे होने तक योगदान किया जा सकता हैं।
    • कोई निवेशक अपनी बेटी के जन्म के तुरंत बाद इस स्कीम में खाता खुलवाता हैं, तो वह 15 साल तक अपना कंट्रीब्यूशन जमा करा सकता हैं, इसके बाद 6 साल का लॉक-इन पीरियड होता हैं, इस दौरान आपको निवेश नहीं करना होता हैं, मगर ब्याज मिलता रहता हैं।
    • इस योजना के तहत बेटी की उम्र 18 साल होने पर मैच्योरिटी की रकम का 50 फीसदी निकाला जा सकता हैं, शेष रकम बेटी की उम्र 21 साल होने पर निकाली जा सकती हैं।
    • इस योजना में एक साल मे किए 1.50 लाख रुपये तक के निवेश पर इनकम टैक्स छूट का लाभ भी प्रदान किया जाता हैं।
    • यह योजना EEE स्टेटस के साथ उपलब्ध होती हैं, यानी इसमें निवेश राशि, ब्याज आय और मैच्योरिटी की रकम तीनों पर कोई कर नही होता हैं।
    सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कैसे खुलवाएं बेटी का खाता
    • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होता हैं, इस स्कीम के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।
    • योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी डाकघर या फिर बैंक में जाना होता हैं।
    • यहां से सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाने के लिए संबंधित फार्म लेना होता हैं।
    • इसके बाद इस आवेदन फार्म में मांगी गई सारी जानकारी सावधानी पूर्वक दर्ज करनी होती हैं।
    • इसके बाद आवेदन फार्म के साथ सभी संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं।
    • अब इस आवेदन फार्म को पोस्ट ऑफिस या फिर बैंक में जाकर जमा करवाना होता हैं।
    • इस प्रकार आप सुकन्य समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here