हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रोहतक में मिल...

    रोहतक में मिली युवक की सिर कटी लाश

    Young Boy, Murder, Rohtak, Crime, Haryana

    रोहतक(सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना के अंतर्गत गांव ब्राहमणवास व खिडवाली स्थित सड़क के किनारे एक युवक का सिर कटा हुआ शव मिला है। शव को खुर्द बुर्द करने की नियत से आग भी लगाई गई है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है

    योजनाबद्ध तरीक्के से दिया वारदात को अंजाम

    शव मिलने की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में डीएसपी व फारेसिंक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया, जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है उससे साफ है कि योजनाबद्ध तरीक्के से वारदात को अंजाम दिया गया है।

    पुलिस ने शव को पीजीआई के शव गृह में रखवा दिया है और इस बारे में आसपास के थानों में इतला दी। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह लोगों ने ब्राहमणवास से खिडवाली जाने वाले रोड़ पर एक युवक का जला हुआ शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सिर गायब होने व लाश जली होने के कारण पहचान नहीं हो पाई।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।