हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी युवक ने की फा...

    युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, कंपनी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

    Suicide
    File photo

    अपनी कंपनी के मैनेजर और कर्मचारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप सुसाइड नोट बरामद

    नोएडा। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरौला में किराए पर रहने वाले एक युवक ने कमरा बंद कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट पर उसने अपने कंपनी के मैनेजर और कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने भी कंपनी वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    थाना सेक्टर 49 के एसएसआई रण तेज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से औरंगाबाद बुलंदशहर के रहने वाले नरेंद्र बरौला में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। उसने रात्रि में अपना कमरा बंद कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना शनिवार की सुबह किसी ने पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एचएसआई नहीं बताया कि मृतक युवक बैटरी चार्ज करने वाली कंपनी में ऑपरेटर के पद पर काम करता था। उक्त कंपनी में मैनेजर मुकेश जैन तथा सुपरवाइजर राजीव और बैटरी ऑपरेटर अशोक उसे आए दिन परेशान करते थे। जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की।
    इस संबंध में मृतक के परिजनों ने भी कंपनी वालों के खिलाफ तहरीर दी है ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here