हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    अमेरिका में 4 भारतीयों के शव मिले, चारों की गोली मारकर की हत्या, 8 माह की बच्ची की भी मौत

    California Kidnapping

    कैलिफोर्निया (अमेरिका)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए भारतीय मूल 4 सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस घटना को भयानक और डरावना बताया है। चारों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्तूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा किया था। इस परिवार को अमेरिका में खुद का टांसपोर्ट बिजनेस है।

    परिवार पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था

    मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर और बेटी आरोही और 39 साल के भाई अमनदीप सिंह को अगवा किया था। यह परिवार पंजाब के होशियारपुर शहर के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला था।

    हिरासत में लिया गया एक व्यक्ति

    इससे पहले कैलिफोर्निया पुलिस ने इस केस में 48 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया था। व्यक्ति ने खुद को मारने की कोशिश भी की और अब उसकी हालत गंभीर है।

    2019 में भी हुआ था ऐसा घटनाक्रम

    गौरतलब हैं कि वर्ष 2019 में भारतीय मूल के एक टेक्नीशियन तुषार अन्ने कार में मृत पाए गए थे। अमेरिका में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के मालिक ने उनका अपहरण कर लिया था। किडनेप के कुछ ही घंटों के बाद ही उनका शव बरामद किया गया था।


    अमेरिका: भारतीय मूल के 4 लोगों का अपहरण, 8 माह की बच्ची भी शामिल

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here