हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दुकानदार से ग...

    दुकानदार से गन प्वाइंट पर लूटे 9.70 लाख

    9.70 lakh robbed from shopkeeper at gunpoint

    पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। पानीपत में मंगलवार को बदमाशों ने गन पॉइंट पर दुकानदार से लगभग 9 लाख 70 हजार रुपए लूट (9.70 lakh Robbed from Shopkeeper) लिए। वारदात को महज 5 मिनट में अंजाम दिया गया। दुकानदार ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। दरअरसल तहसील कैंप के सबसे व्यस्त चौक भावना चौक पर अटल ग्राहक सेवा केंद्र है। केंद्र के मालिक महेश बजाज हर रोज की तरह सुबह आठ बजे दुकान में पहुंचे। नौ बजे तीन बदमाश दुकान में घुस आए। एक ने हेलमेट भी पहन रखा था। तीनों के पास पिस्तौल थी। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये देने को कहा।

    महेश बजाज के पास दो बैग रखे हुए थे। एक में कागजात थे तो दूसरे में करीब 9 लाख 70 हजार रुपये कैश था। कैश को हर रोज की तरह बैंक में जमा कराने को इकट्ठा किया था। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाते हुए दोनों बैग उठा लिए। साथ ही महेश बजाज का पर्स भी ले लिया। डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, सीसीटीवी फुटेज ले ली है। सीआईए टीम फुटेज से आरोपियों की पहचान करवा रही है, जल्दी चोर पकड़े जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।