नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Cricket News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि रोहित शर्मा इस समय सबसे फिट, सबसे तेज और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं। जियो स्टार के ‘गेम प्लान झ्रनो योर टीम’ शो पर बोलते हुए, जियो स्टार के एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने कहा, “तर्क के हिसाब से, अगर आप फिट हैं, तो आपको पूरा मैच खेलना चाहिए, न कि सब्स्टिट्यूट होना चाहिए। खासकर तब, जब आप दूसरी पारी में बैटिंग कर रहे हों; आपको ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर मैदान पर नहीं उतरना चाहिए। एक ओपनर को डगआउट में बैठकर 20 ओवर का मैच देखने की आदत नहीं होती। ओपनिंग बैट्समैन मैदान पर रहने, उसी हिसाब से तैयारी करने और फिर तुरंत एक्शन में आने के आदी होते हैं। रोहित शर्मा इस समय सबसे फिट, सबसे तेज और शायद सबसे मजबूत खिलाड़ी हैं; इसलिए उन्हें पूरे 40 ओवर मैदान पर रहना चाहिए। असल में, इसी तरह मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा का पूरा फायदा उठा पाएगी।” Cricket News
पूर्व आॅफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से गुजारिश की कि उन्हें ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर सब्स्टिट्यूट न किया जाए। उन्होंने कहा, “रोहित शर्मा का इस्तेमाल 12वें खिलाड़ी के तौर पर किया गया है, जो सिर्फ़ बैटिंग करता है। लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह के लीडर वह रहे हैं, उनके जैसा खिलाड़ी मैदान पर होना चाहिए। मुश्किल मैचों में, जब आपको कुछ अहम फैसले लेने होते हैं, जब कप्तान को कभी-कभी किसी के सहारे की जरूरत होती है, तो रोहित शर्मा हार्दिक पंड्या के लिए वह सहारा बन सकते हैं।” Cricket News
यह भी पढ़ें:– संगरूर के खंडहर बने क्वार्टर नशेड़ियों की पनाहगाह















