हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ‘आप’ सांसद सं...

    ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने निकाला रोड शो

    Ludhiana News
    Ludhiana News : ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने निकाला रोड शो

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Aam Aadmi Party: पंजाब में लोकसभा सीट लुधियाना से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के पक्ष में राज्य सभा सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने लुधियाना के विभिन्न हलकों में रोड शो किया। सिंह ने इस दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने किसानों से जो भी वादे किये, चाहे न्यूनतम समर्थन मूल्य हो या आय दोगुनी करने का वादा, सब झूठ निकला। Ludhiana News

    सरकार ने 700 से ज्यादा किसानों पर अत्याचार किया। मोदी सरकार ने किसानों पर गोलियां चलवाईं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि लुधियाना आने के बाद से हम छोटी-छोटी बैठकें कर रहे हैं। इन सभाओं में मिल रहे जनसमर्थन से पता चलता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जो जनहितैषी काम कर रहे हैं, वे लोगों को पसंद आ रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र में लोग आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिये उत्सुक हैं। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– आचार संहिता का उल्लंघन, बीडीपीओ सहित छह निलंबित, मामला दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here