हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश Pollution: आज...

    Pollution: आज से चलेगी हवा, प्रदूषण से राहत की उम्मीद

    Air Quality Index

    हवा की रफ्तार बढ़ेगी और यह 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। Air Quality Index

    नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) का स्तर सोमवार को भी खतरनाक बना हुआ है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में AQI 700 के पार है तो यूपी के हापुड़ जिले में यह 491 पहुंच गया है। वहीं, धूप खिलने और हवाओं की गति में थोड़ा इजाफा होने पर हल्की राहत मिली है, लेकिन स्वास्थ्य के मद्देनजर यह नाकाफी है मौसमी उतार चढ़ाव के बीच सोमवार से हवा की रफ्तार बढ़ेगी और यह 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे दिल्ली का प्रदूषण भी आंशिक रूप से कुछ कम होगा। प्रदूषण से लोग किस कदर परेशान हैं कि 40 फीसद लोग दिल्ली छोड़ना चाहते हैं।

    • दिल्ली में सबसे ज्यादा यानी तकरीबन 40 फीसद वाहनो से और 21 फीसद धूल के कणों प्रदूषण हो रहा है
    • सोमवार को जहां दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप निकली है तो वहीं हवा की रफ्तार भी तेज है
    • दिल्ली लगातार दुनिया का सबसे प्रदूषण शहर बना हुआ है
    • दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हो रही हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
    • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 15 नवंबर तक Odd-Even Scheme लागू
    • प्रदूषण पर नजर रखने वाली एयर विजुअल वेबसाइट की मानें तो रविवार के बाद सोमवार को भी दुनिया का सबसे प्रदूषित दिल्ली है
    • हवा की गति लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है

    • बीते चार दिनों से बना स्मॉग का चैंबर सोमवार को तेज हवा के कारण कम हो गया। स्मॉग की चादर हल्की पढ़ने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की शिकायत थोड़ी कम रही। वहीं दृश्यता भी पहले से बढ़ गई है। सोमवार को सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स-474 दर्ज किया गया जबकि यह है कि रविवार को 491 पहुंच गया था। वायु प्रदूषण की स्थिति में अभी मामूली सुधार हुआ है, लेकिन रविवार देर रात से हवा की गति लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है इसके कारण स्मॉग और वायु मंडल में धूल के महीने व मोटे कण काफी कम हो गए हैं।

    मौसम विभाग की माने तो हवा की गति सोमवार को दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अधिक बनी रहेगी, अगर ऐसा होता है तो शाम तक वायु प्रदूषण की स्थिति में और सुधार देखने को मिलेगा। वहीं बृहस्पतिवार और शुक्रवार तक हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बता दें कि बीते चार दिनों से जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के आसपास बना हुआ था।

    फरीदाबाद में रविवार के मुकाबले राहत

    दिल्ली से सटे फरीदाबाद में रविवार के मुकाबले सोमवार को पीएम 2.5 की मात्रा कम रही। सुबह 11 बजे यह मात्रा 426 थी, पर सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे यही मात्रा 500 थी। रविवार देर शाम हवा चलने और हल्की बूंदाबांदी का भी असर नहीं दिखाई दिया। प्रशासन द्वारा प्रदूषण को लेकर किए जा रहे इंतजाम का असर नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, सोमवार को लगातार सड़कों और पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। स्कूलों में दो दिन की छुट्टी होने से बच्चों को राहत मिली है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

    Air Quality Index