हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश लुधियाना में ...

    लुधियाना में शिवसेना टकसाली के नेता को मारने का प्रयास!

    Ludhiana News
    लुधियाना में शिवसेना टकसाली के नेता को मारने का प्रयास!

    लुधियाना (ब्यूरो)। पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार दोपहर को शिवसेना टकसाली नेता एवं सुखदेव थापर के वंशज संदीप थापर पर सिविल अस्पताल के बाहर निहंगों के भेष में तीन युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच सड़क उन पर तलवारों से वार किए। हमले के वक्त गनमैन संदीप के साथ मौजूद था। उसके पास रिवॉल्वर थी, लेकिन हमलावरों ने उसे छीन लिया। हमला करने के बाद हमलावर संदीप की ही स्कूटी लेकर फरार हो गए। इसके बाद संदीप को सिविल अस्पताल ले जाया गया। Ludhiana News

    भड़के हिंदू नेताओं ने किया रोड जाम | Ludhiana News

    जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीएमसी में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना के बाद हिंदू नेता भड़क गए और सड़क जाम कर दी। इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। माहौल तनावपूर्ण है। हिंदू नेताओं ने लुधियाना पुलिस को 12 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी नहीं पकड़े नहीं गए तो पूरे पंजाब में प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस घटना की केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने कड़ी निंदा की। उन्होंने पुलिस को आरोपियों को पकड़ने की हिदायत दी। Ludhiana News

    सरसा के युवक का शव राजस्थान में मिला, हत्या की आशंका!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here