हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य रोडवेज कर्मचा...

    रोडवेज कर्मचारियों को बीडीसी सदस्यों ने दिया समर्थन

    BDC members
    रोड़वेज तालमेल कमेटी को समर्थन पत्र सौंपते बीडीसी सदस्य।

    रोडवेज तालमेल कमेटी को समर्थन पत्र सौंपा | BDC members

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। रोडवेज कर्मचारियों की चल रही चक्का जाम हड़ताल को लगातार 12वें दिन जनसम्पर्क मिल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को भिवानी पंचायत समिति बीडीसी मैम्बरों (BDC members) ने नेहरु पार्क पहुंचकर रोडवेज तालमेल कमेटी को समर्थन पत्र सौंपा। समर्थन करने वाले बीडीसी सदस्यों में चांग से कमलेश नाफरिया, राजेंद्र सिवाच मित्ताथल, विजय कुमार नाथूवास, नरेश कालुवास, बालमुकुंद बापोड़ा, प्रवीण नांगल, दिनेश कुमार व अन्य बीडीसी सदस्य शामिल थे।

    सभी बीडीसी. सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि जब तक सरकार 720 बसों का परमिट वापस नहीं लेती तब तक हमारा समर्थन और सहयोग जारी रहेगा तथा हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बीडीसी के सभी सदस्यों का तालमेल कमेटी के सदस्यों सदस्यों सज्जन शर्मा, राजकुमार दलाल, अजय शर्मा, घीसू, पवन फौगाट ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बलदेव घनघस, सूरजमल लेघां, जयवीर घनघस जयवीर नाफरिया, ओमप्रकाश ग्रेवाल, नरेंद्र दिनोद, बल्लु बामला, सुखदर्शन, जयसिंह, प्रदीप, धर्मवीर पुट्ठी, पूर्ण गुज्जर, इंद्र वर्मा, रणवीर गौरिया, रणवीर तोमर, सुनील चांग, रामनिवास कौशिक, रत्न जिंदल तथा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

    BDC members

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।