हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More

    Tricolor Yatra: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी व डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने निकाली तिरंगा यात्रा

    Rajasthan News
    Tricolor Yatra: केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी व डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने निकाली तिरंगा यात्रा

    Tricolor Yatra: अजमेर ( सच कहूं न्यूज)। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री व अजमेर प्रभारी दिया कुमारी व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री, भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोनों मंत्रियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत महापुरुषों के स्मारकों की स्वच्छता व पुष्पांजलि के कार्यक्रम के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया। Rajasthan News

    इस दौरान दिया कुमारी ने कहा कि हमारी सरकार दीनदयाल उपाध्याय जी के मूल मंत्र अंत्योदय के भाव के साथ कार्य कर रही है हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे हैं देशव्यापी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। दिया कुमारी ने कहा कि एक पेड़, मां के नाम अभियान प्रतीक है, मां के प्रेम का आदर का सम्मान का कर्तव्य का निष्ठा का एक पौधा जरूर लगाएं और पर्यावरण को नष्ट होने से बचाएं।

    तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है : दिया कुमारी

    दिया कुमारी ने तिरंगा अभियान को लेकर कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव एवं स्वाधीनता के आंदोलन से जुड़े सेनानियों को याद करना है। तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है। इसे हमें सदैव बरकरार रखना है। Rajasthan News

    केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन के साथ-साथ हमें इन वृक्षों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी लेनी होगी। वृक्षारोपण से ही प्रकृति में संतुलन बनाए रखा जा सकता है अतः हमें अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने को अपना अनिवार्य दायित्व समझना होगा। चौधरी ने कहा कि ये आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली इस आजादी को पाने के लिए देश के हजारों नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी और लाखों परिवारों ने अपना सुख-चैन त्याग कर योगदान दिया है। देशभक्ति से ओतप्रोत होकर देश की जनता ने दिन-रात एक करके अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था।

    प्रत्येक घर तक तिरंगा लगाने का आव्हान | Rajasthan News

    देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत तिरंगे वितरित किए और सभी को 15 अगस्त तक प्रत्येक घर तक तिरंगा लगाने का आव्हान किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर सभी मंडलों के माध्यम से शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक तिरंगा का वितरण करेगी। तिरंगा यात्रा का लक्ष्य और उत्सव तभी ही पूर्ण होगा जब देश का प्रत्येक नागरिक देश को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेगा। भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री बनने के बाद प्रथम बार अजमेर आगमन पर प्रभारी मंत्री दिया कुमारी का सर्किट हाउस पर भव्य स्वागत बैंड बाजा वाधन के मध्यम से किया। Rajasthan News

    नगर निगम अजमेर द्वारा आयोजित तिरंगा स्वाभिमान महारैली में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई। महापौर ब्रजलाता हाड़ा ने सफल रैली के आयोजन के लिए सभी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह कनावत, उप महापौर नीरज जैन, जिला महामंत्री वेदप्रकाश दाधीच, वनिता जैमन, जयकिशन परवानी, किशन बांग, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, राहुल जैसवाल, राजेश घाटे, महेन्द्र पाटनी, हेमंत सांखला, धर्मेश जैन, संतोष पारीक, प्रकाश बंसल, सतीश बंसल, विक्रम सिंह, सत्येंद्र शर्मा, विकास लालवानी, जातवेद सोनी, दयाल सेवासिया, रूबी जैन, रचित कच्छावा, हितेश वर्मा, अमन जावर, रवि गुर्जर, अक्षय गोरा, पंकज सिंह, मोहन लालवानी, नितेश कनौजिया, अजय नरूका, तुषार कनौजिया, विकास माथुर मौजूद रहे। Rajasthan News

    घर के नजदीक पोस्टिंग के लिए इस दिन होगी “गुरुजी की परीक्षा”

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here