हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हैट्रिक लगाने...

    हैट्रिक लगाने के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए विधायक हरविंद्र कल्याण, बोले-भाजपा की नीतियों पर जनता ने लगाई मुहर

    Karnal News
    Gharaunda News: हैट्रिक लगाने के बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए विधायक हरविंद्र कल्याण, बोले-भाजपा की नीतियों पर जनता ने लगाई मुहर

    प्रदेश में तीसरी बार और घरौंडा में लगाई हैट्रिक | Karnal News

    • आने वाले पांच सालों में विकास कार्यो की बनाएंगें रेल और तेजी से करवाएगें काम

    घरौंडा। (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा विधानसभा में हैट्रिक लगाने के बाद नवनिर्वाचित भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों की सराहना की। कोहंड के नजदीक एक निजी बैंकेंट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने विधायक हरविंद्र कल्याण का जोरदार स्वागत किया। पूरा हॉल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान हरविंद्र कल्याण ने न सिर्फ भाजपा की नीतियों की सराहना की, बल्कि विपक्ष पर भी हमला बोला। Karnal News

    हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कल्याण ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाने का काम किया है। दस सालों में भाजपा ने देश व प्रदेश को मजबूत किया। भाजपा ने देश व प्रदेश की व्यवस्थाओं को भी सुधारने का काम किया है। लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित हुए है और विचारधारा से जुड़े है। प्रदेश की जनता ने तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई और घरौंडा के लोगों ने भाजपा की हैट्रिक लगवाई। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में विकास के जितने भी काम हुए है, उनको आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा और नए प्रोजेक्ट पर काम होगा। आने वाले पांच सालों में विकास कार्यो की रेल बनाएंगें और तेजी से काम करवाएगें। Karnal News

    उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम करते हुए कहा कि अबकी बार का विधानसभा चुनाव विपक्ष ने बहुत ही निचले स्तर पर आकर लड़ा। विपक्ष चुनाव को बहुत ही निचले स्तर पर लेकर गया। इस दौरान मैने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि संयम और धैर्य रखना है और उस पर सभी कार्यकर्ता खरे उतरे। इससे साबित हो गया, कि भाजपा के कार्यकर्ता में अलग ही संस्कार है। देशभक्ति का संस्कार है अच्छाई का संस्कार है। आप सभी ने साबित कर दिया कि हम खामोशी के साथ कैसे आगे बढ़ सकते है और इस अच्छाई को किसी भी कार्यकर्ता ने छोड़ना नहीं है। Karnal News

    हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बहुत ही कम बोलते है और बहुत कम बोलते हुए भी क्षेत्र की भलाई के काम करते है। 10 साल तक सत्ता में रहते हुए हमारे किसी भी कार्यकर्ता ने कोई ढींगा मस्ती नहीं की। देश की भलाई और लोगों का भला करना हमारी पार्टी का संस्कार है। अब तीसरी बार जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है और ऐसे में हमारी जिम्मेदारी ओर भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आने वाले पांच सालों में घरौंडा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।

    यह भी पढ़ें:–  School Timing Change: दुर्गा अष्टमी के चलते कल स्कूलों के समय में बदलाव

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here